फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पुलिस ने नहीं दर्ज की एफआईआर, दो कीमती पशु चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पुलिस ने दर्ज नहीं की एफआईआर, सीएम से शिकायत
विज्ञापन

हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव हुमायुपुर निवासी एक पशुपालक के दो पशु 10 दिन के अंतराल पर चोरों ने चोरी कर लिए। पीड़ित का आरोप है कि मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। अब उसने सीएम से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

गांव निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह पशुपालन के कार्य से अपने परिवार का पालन पोषण करता है। 17 जुलाई की रात चोरों ने उसके घेर से कीमती भैंसा चोरी कर लिया। इससे उसकी पारिवारिक स्थिति बिगड़ गई। इसकी शिकायत करने वह थाने गया और एफआईआर दर्ज कराने को शिकायती पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इससे चोरों के मंसूबे इतने बढ़े कि 26 जुलाई को उसकी करीब एक लाख रुपये कीमत की दुधारू भैंस को भी चोरी कर लिया गया। इससे परिवार आर्थिक तंगी में पड़ गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कौशलेंद्र सिंह का कहना है कि पशु चोरों की तलाश कर उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed