फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ट्रक चालक ने क्षतिग्रस्त की डिवाइडर पर लगी जाली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ट्रक चालक ने क्षतिग्रस्त की डिवाइडर पर लगी जाली
विज्ञापन

हापुड़। गढ़ रोड के डिवाइडर पर लगी पत्थर की जाली को ट्रक चालक द्वारा क्षतिग्रस्त करने का मामला प्रकाश में आया है। नगर पालिका अफसरों ने गढ़ रोड की जाली क्षतिग्रस्त करने वाले ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
नगर पालिका परिषद हापुड़ के अफसर शहर को सुंदर बनाने का काम कर रहे हैं। पालिका द्वारा गढ़ रोड पर करीब साढ़े पांच करोड़ की लागत से डिवाइडर का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। अभी निर्माण कार्य जारी है, लेकिन मंडी आने-जाने वाले एक ट्रक ने पक्के बाग निकट जाली को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे डिवाइडर पर लगी जाली टूटकर नीचे गिर गई। इससे डिवाइडर पर लगे पौधों को भी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने बताया कि गढ़ रोड के डिवाइडर पर लगी जाली को एक ने ट्रक द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। संबंधित ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले डस्टबिन हुए थे क्षतिग्रस्त
- नगर पालिका द्वारा शहर में स्टील के डस्टबिन भी लगवाए गए हैं। इन डस्टबिनों को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया था। ऐसे मामले बुलंदशहर रोड, अुर्जन नगर दिल्ली रोड के गेट पर सामने आए थे। पालिका अफसरों ने मामले की पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed