{"_id":"5f1705148ebc3e63d61eb719","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2023697103","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारामिल सहित जिले के कुछ क्षेत्र हुए अनसील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारामिल सहित जिले के कुछ क्षेत्र हुए अनसील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारामिल सहित जिले के कुछ क्षेत्र से हटाई सील
हापुड़। कोरोना संक्रमण में जहां लोगों को कंटेनमेंट जोन के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कुछ स्थानों की सील हटने से लोगों को राहत भी मिल रही है। डीएम ने सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर हापुड़ के एक पॉश मोहल्ले, गढ़मुक्तेश्वर के एक गांव सहित हापुड़ के चार गांवों की सील हटाने के आदेश जारी किए है।
कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिलने पर हापुड़ के गांव असौड़ा, निजामपुर, ततारपुर और अच्छेजा को सील किया गया था। जबकि हापुड़ के तारामिल कालोनी और गढ़मुक्तेश्वर सिंभावली गांव को सील किया गया था। लेकिन पिछले 14 दिन से इन गांवों और कॉलोनी में कोई पॉजिटिव मामला नहीं मिला है। डीएम ने सीएमओ की रिपोर्ट पर इन गांवों और कॉलोनी को अनसील करने की आदेश जारी किए हैं। जिससे संबंधित क्षेत्रों के लोगों में खुशी का माहौल है। वहीं आने वाले दिनों में पिलखुवा के कुछ मोहल्लों में भी राहत मिल सकती है।