{"_id":"5f1705128ebc3e63a3417601","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2023694158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से हाईवे पर टूटकर गिरा पेड़, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से हाईवे पर टूटकर गिरा पेड़, लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से हाईवे पर टूटकर गिरा पेड़, लगा जाम
हापुड़। बारिश और तेज हवाओं के दौरान उपैड़ा के पास हाईवे पर एक पेड़ गिरने से हड़कंप मच गया। पेड़ की चपेट में एक कैंटर भी आ गया। हादसे के बाद हाईवे की एक साइड अवरुद्ध हो गयी, जबकि दूसरी ओर लंबा जाम लग गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ को रास्ते से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया।
मंगलवार दोपहर आई तेज बारिश और हवाओं के दौरान उपैड़ा के पास एक पेड़ अचाकर भरभराकर हाईवे 09 पर गिर गया। इस दौरान सड़क से गुजर रही एक कैंटर इसकी चपेट में आ गयी। हालांकि कैंटर में सवार लोगों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। हादसे के बाद हाईवे की एक साइड पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई और वाहनों को दूसरी साइड से निकाला गया। इस दौरान वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गई। इस दौरान पुलिस नदारत दिखायी दी, जिसके बाद आसपास के लोगों ने जाम खुलवाने के प्रयास शुरू किए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद संबंधित विभाग के लोगों ने हाईवे से पेड़ को हटाकर यातायात सुचारु कराया। इस दौरान लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।