फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हथियारों के बल पर किसान से दिनदहाड़े 1.44 लाख की लूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
hapur news
amar ujala - फोटो : amar ujala
हथियारों के बल पर किसान से दिनदहाड़े 1.44 लाख की लूट
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर काकौडी निवासी एक किसान से बाइक सवार तीन बदमाशों ने बछलौता रोड पर हथियारों के बल पर दिन दहाड़े 1.44 लाख रुपये लूट लिए। लूट के बाद बदमाश तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र, सीओ राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
गांव सिकंदरपुर काकौड़ी निवासी संजीव पुत्र ओमबीर गांव में रहकर खेती करता है। सोमवार को किसान संजीव गांव से सीमेंट और सरिया के लिए रुपये देने के लिए बाबूगढ़ छावनी जा रहा था। जैसे ही वह सिकंदरपुर काकौडी और बछलौता के बीच पहुंचा तो सामने से एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया। बदमाशों ने संजीव से तमंचों के बल पर एक लाख 44 हजार की नकदी लूट ली। जबकि किसान के पास अलग रखे 47 हजार रुपये बदमाशों की नजर से बच गए। बदमाश शोर मचाने पर संजीव को जान से मारने की धमकी देकर तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। दिन दहाड़े लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र, सीओ राजेश कुमार के अलावा बाबूगढ़ पुलिस व एसओजी की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बदमाशों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एसओजी और सर्विलांस टीम को भी खुलासे के लिए लगाया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
बाबूगढ़ क्षेत्र में बढ़ा क्राइम का ग्राफ
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 15 दिन में दूसरी लूट से लोगों में हड़कंप की स्थिति है। कुछ दिन पहले ही आईटीआई कालेज के बाबू से भी बदमाशों ने तमंचे के बल पर 50 हजार रुपये लूटे थे। इसके अलावा चोरी की कई वारदात हो चुकी हैं। हालांकि अधिकतर मामलों को दर्ज ही नहीं किया गया। लगातार बढ़ रही घटनाओं से लोगों में रोष की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed