फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नोडल अधिकारी ने परखी डोर टू डोर थर्मल स्कैनिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नोडल अधिकारी ने परखी डोर टू डोर थर्मल स्कैनिंग
विज्ञापन

हापुड़। जिले के नोडल प्रभारी एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एसवीएस रंगा राव ने बृहस्पतिवार को दो जून से शुरू हुए डोर टू डोर थर्मल स्कैनिंग अभियान की जांच की। इसके अलावा उन्होंने हॉटस्पॉट और क्वारंटीन सेंटर का भी निरीक्षण किया।

नोडल प्रभारी एसवीएस रंगाराव सबसे पहले दीवान पब्लिक स्कूल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद नगर के मोहल्ला कलेक्टर गंज और कवि नगर पहुंचे। यहां उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे डोर टू डोर सर्वे की जांच की। उन्होंने टीम के प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि थर्मल स्कैनर के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति की जांच होनी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने टीम के रजिस्टर में जांच वाले व्यक्ति का नाम देखकर क्रॉस चेकिंग भी की। इसके बाद नोडल प्रभारी ने रेलवे रोड के हॉटस्पॉट का निरीक्षण किया। इसके बाद वे क्षेत्र के गांव उपैड़ा भी पहुंचे और निगरानी समिति के पदाधिकारियों से वार्ता कर साफ सफाई व लोगों को संक्रमण से बचाव के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सदर सत्यप्रकाश, तहसीलदार गजेन्द्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed