फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सक्रिय हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
hapur news
हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

हापुड़। कानपुर कांड के बाद शासन के निर्देश पर जिले की पुलिस भी सक्रिय हो गई है। जिले में सक्रिय करीब सौ हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस के रडार पर है। पुलिस अपराध में सक्रिय ऐसे बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
कोरोना संक्रमण के चलते पुलिस करीब तीन माह से अपराधियों की सूची को अपडेट नहीं कर पा रही थी। लेकिन कानपुर कांड के बाद पुलिस को इसकी जरूरत महसूस हुई है। वहीं शासन से भी इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। शासन के आदेश के बाद जिले की पुलिस भी यहां सक्रिय ऐसे हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की कुंडली खंगाल रही है जो लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसके अलावा जिले के टॉप टेन बदमाशों की भी एक लिस्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों की माने तो जिले के थानों में करीब 450 हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं। इनमें से करीब 350 जेल में बंद है। जबकि सो बदमाश जमानत पर बाहर चल रहे हैं। पुलिस का मुख्य कार्य इन 100 बदमाशों में ऐसे बदमाशों की तलाश करना है, जो पिछले कुछ माह से लगातार अपराध की दुनिया में सक्रिय हैं और किसी न किसी रूप में लोगों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस लगातार अपराधों से जुड़े बदमाशों पर गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई कर रही है। पिछले कुछ दिनों में ही पुलिस ने जिले में करीब15 से अधिक बदमाशों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है।
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि फिलहाल जिले में करीब 100 हिस्ट्रीशीटर बदमाश जेल से बाहर हैं। ऐसे बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं लगातार अपराधों को अंजाम दे रहे हैं।
नए गैंग भी पुलिस के रडार पर-
लॉकडाउन खुलने के बाद जिले में अपराध का सिलसिला बढ़ा है। जिले में बाइक सवार कुछ बदमाशों द्वारा लूट व झपटमारी के साथ-साथ बड़ी संख्या में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। पुलिस ने कुछ मामलों का खुलासा भी किया है। लेकिन पुलिस को आशंका है कि लॉक डाउन के बाद बढ़ी बेरोजगारी के चलते कुछ नए गैंग जिले में सक्रिय हो गए हैं। जो लगातार इस प्रकार की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में पुलिस अपने नेटवर्क के जरिए इन नए गैंग की भी तलाश कर रही है।

बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस
पिलखुवा। कानपुर घटना के बाद पिलखुवा पुलिस हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की तलाश में ताबड़ तोड़ दबिश दे रही हैं। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में 107 हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं। इनमें से अधिकार जेल में हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि हॉल ही में आठ सक्रिय अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, वर्तमान में 107 हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं। जिनमें से अधिकांश के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर जेल भेजा जा चुका है, बाकी फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed