फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कोरोना से संक्रमित मृतक का परिजनों ने कर दिया अंतिम संस्कार, रिपोर्ट आने के बाद मचा हड़कंपण्ण्

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कोरोना से संक्रमित मृतक का किया अंतिम संस्कार, रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना से संक्रमित एक बुजुर्ग के देहांत के बाद परिजनों ने विधि विधान से अंतिम संस्कार कर दिया, इसमें काफी लोग भी एकत्र रहे। जांच में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली तो तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। अनेक लोगों के संपर्क में आने की सूचना है। आननफानन में ऐसे लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं मंगलवार को 30 नए मामले सामने आए, जिन्हें आइसोलेशन वार्डों में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ निवासी एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का उपचार शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। हालत में सुधार नहीं होने पर उनके कोरोना की जांच करायी गई। इसी बीच सोमवार को बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार किया। जिसमें काफी लोग भी एकत्र रहे। लेकिन अब प्रयोगशाला ने बुजुर्ग की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव बताई है। हालांकि अंतिम संस्कार हुए करीब 24 घंटे बीतने के बाद अधिकारियों को इसकी जानकारी मिल सकी है, जो गंभीर विषय है। अंतिम संस्कार में आए लोग अब अपनी जांच कराने के लिए इधर उधर फोन घनघना रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा मंगलवार को कोरोना के 30 नए मामले सामने आए हैं। इनमें हापुड़ के दो, लडहरा का एक, निजामपुर का एक, ततारपुर का एक, किशनगंज के चार, मिनाक्षी रोड के दो, असौड़ा के एक, शिवगढ़ी के दो, लज्जापुरी के एक, गोल मार्केट के एक, संजय विहार के एक, महेशपुरी के एक, धौलाना के राणा पट्टी के दो, पिलखुवा रमपुरा के तीन, गढ़मुक्तेश्वर के बहादुरगढ़ के एक, सदरपुर के एक, गढ़मुक्तेश्वर के दरगाह शरीफ निवासी एक, सिंभावली निवासी तीन, रतुपेरा निवासी एक में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 23 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मौत का ग्राफ बढ़कर अब 18 पहुंच गया है। जिले में कुल रिकवर मरीजों की संख्या 598 हो गई है, जबकि 157 एक्टिव हैं, जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 773 पहुंच गई है।

कोट
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है। उनका कहना था मृतक गोल मार्केट निवासी बीते कई साल से डायबिटीज व एडिशन डिजिज से पीड़ित थे, उनकी सोमवार को मौत हो गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मृतक के संपर्क में आए लोगों को भी तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed