फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

महिला को लेकर भागा प्रेमी, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
महिला को लेकर भागा प्रेमी, हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक पड़ोसी महिला को लेकर फरार हो गए। हालांकि वर्तमान माहौल में रुकने की जगह न मिलने पर दोनों वापस आ गए। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। युवक की एक सप्ताह पहले ही शादी हुई थी।

नवी करीम निवासी युवक का अपने पड़ोसी महिला से प्रेम-प्रसंग था। जिसके चलते वह सोमवार को उसे लेकर स्कूटी से फरार हो गया। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में उसे कहीं ठहरने की जगह नहीं मिली और मंगलवार को वह महिला को उसके घर छोड़कर फरार हो गया। लेकिन महिला अपने घर जाने के बजाय युवक के घर पहुंच गई और उसके ही घर में रहने के लिए हंगामा किया। युवक की मां ने जैसे तैसे उसे समझाया। इसके बाद महिला कोतवाली भी पहुंच गई। बताया जाता है कि युवक की एक सप्ताह पहले बुलंदशहर जिले से शादी हुई थी। लेकिन फिलहाल उसकी पत्नी अपने मायके में है, जो बुधवार को हापुड़ पहुंचेगी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी किसी की ओर से शिकायत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed