{"_id":"5f04ab948ebc3e43067a7392","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd201573558","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम करेंगे नगर पंचायत बाबूगढ़ मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम करेंगे नगर पंचायत बाबूगढ़ मामले की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीएम करेंगे बाबूगढ़ नगर पंचायत चेयरमैन से अभद्रता की जांच
हापुड़। नगर पंचायत चेयरमैन के साथ कर्मचारी द्वारा अभद्रता किए जाने के मामले की जांच एडीएम करेंगे। चेयरमैन ने निरीक्षण के दौरान लिपिक पर अभद्रता किए जाने के आरोप लगाए थे। मंगलवार को डीएम ने मामले की जांच एडीएम को सौंपी है। अध्यक्ष जयवीर सिंह ने मामले में डीएम से शिकायत की थी।
गौरतलब है कि सोमवार को नगर पंचायत बाबूगढ़ अध्यक्ष जगवीर गुर्जर ने पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया था। जगवीर गुर्जर का आरोप था कि नगर पंचायत के लिपिक ने उन्हें दस्तावेज दिखाने से इंकार करते हुए अभद्रता कर दी। वहीं अलमारी में ताला लगाकर चाबी ईओ को सौंप दी। इसके अलावा उन्होंने कस्बे को सैनिटाइज नहीं करने का भी आरोप लगाया। मंगलवार को जगवीर सिंह कलेक्ट्रेट पहुंचे और मामले की शिकायत डीएम अदिति सिंह ने की। उन्होंने लिपिक को मूल कार्यालय पिलखुवा नगर पालिका भेजने की मांग की। वहीं ईओ पर भी काम न करने देने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि अधिकारी व कर्मचारी की हठधर्मिता से पंचायत क्षेत्र में कार्य नहीं हो पा रहे हैं। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। डीएम ने मामले की जांच एडीएम जयनाथ यादव को सौंपी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।