फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

प्रभारी अधिकारी ने किया जिले के हॉटस्पॉट क्षेत्रों का निरीक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
प्रभारी अधिकारी ने किया बफर जोन का निरीक्षण
विज्ञापन

हापुड़। जनपद के प्रभारी अधिकारी एसवीएस रंगा राव ने पिलखुवा व हापुड़ के विभिन्न हॉटस्पॉट क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को हॉटस्पॉट क्षेत्र में सख्ती व पूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए।

प्रभारी अधिकारी मंगलवार को सबसे पहले पिलखुवा पहुंचे। यहां उन्होंने अनवरपुर स्थित अस्पताल का निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने पिलखुआ के बफर जोन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पूरी तरह से बंद रहे। कोविड 19 के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाए। हॉटस्पॉट क्षेत्रों को सही तरीके से सील किया जाए, यहां आवागमन बंद हो। केवल एक रास्ता आपातकाल के लिए खुला होना चाहिए। लॉकडाउन क्षेत्र काफी संवेदनशील होता है। इस बात का ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बाजारों के खुले और बंद होने के समय पर विशेष ध्यान दिया जाए। अधिकारी सुनिश्चित करें कि बाजार नियमानुसार खोलें जाएं। बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो। किसी भी परिस्थिति में सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित एसडीएम व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed