फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मोदीनगर और किठौर रुट पर सुबह 6 बजे से होगा रोडवेज बसों का संचालन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मोदीनगर-किठौर रूट पर सुबह 6 बजे से शुरू होगी रोडवेज सेवा
विज्ञापन

हापुड़। मोदीनगर और किठौर रोड पर सफर करने वाले यात्रियों को अब सुबह 6 बजे से रोडवेज बस की सुविधा मिलेगी। यात्रियों की संख्या में इजाफा होने के बाद अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है। इन रूटों पर मंगलवार से निर्धारित समय पर बसों की रवानगी शुरू कर दी गई है।
हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर 110 बसों का संचालन होता है। कोरोना महामारी में लॉकडाउन के चलते बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसेे में यात्री भी घरों से निकलने लगें हैं। रोडवेज की बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद अब अफसरों ने समय में परिवर्तन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

लोकल मार्गों में मोदीनगर रूट सबसे व्यस्त है। ऐसे में अब इस मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन सुबह 6 बजे से शुरू होगा। रात में आठ बजे तक बसों का आवागमन जारी रहेगा। किठौर रोड पर भी इसी तरह बस सुविधा की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढने के साथ ही बसों के संचालन का समय परिवर्तित कर दिया गया है। यात्रियों को सफर के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed