फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बेरोजगार उद्यान विभाग में करें आवेदन, मिलेगा माली का प्रशिक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
उद्यान विभाग में करें आवेदन, मिलेगा माली का प्रशिक्षण
विज्ञापन

हापुड़। जिले के बेरोजगार उद्यान विभाग में आवेदन कर औद्योगिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र सहारनपुर में 30 दिवसीय माली का प्रशिक्षण पा सकते हैं। यहां से मिलने वाले प्रमाण पत्र को वह सरकारी नौकरी के लिए निकलने वाले माली के पदों पर लगाकर, लाभ पा सकते हैं।
जिले में बेरोजगार युवा आए दिन इधर उधर कार्यालयों के चक्कर लगाकर, नौकरी आदि की जानकारी करते रहते हैं। ऐसे बेरोजगार लोगों के लिए औद्योगिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र सहारनपुर द्वारा प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। यह माली प्रशिक्षण 30 दिन तक चलेगा, 250 प्रशिक्षणार्थियों को इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

इच्छुक आवेदनों की आयु 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान आवेदकों को निशुल्क रहने और खाने की सुविधा मिलेगी। किराए का पैसा भी दिया जाएगा। मुख्य बात यह है कि इस प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। माली के पद पर निकलने वाली सरकारी नौकरी में इस प्रमाण पत्र को लगाया जा सकेगा, जिसका नौकरी में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी एसके शर्मा ने बताया कि इच्छुक आवेदक कार्यालय संयुक्त निदेशक औद्योगिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र सहारनपुर के नाम 16 अगस्त तक आवेदन भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed