फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बारिश ने शुद्ध कर दी हापुड़ की आवोहवा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बारिश ने शुद्ध कर दी हापुड़ की हवा
विज्ञापन

हापुड़। पिछले एक सप्ताह से हापुड़ का बढ़ता प्रदूषण स्तर रविवार सुबह बारिश होने से एकाएक गिर गया। वायु गुणवत्ता सूचकांग (एक्यूआई) 25 पर पहुंच गया। जबकि लॉकडाउन काल में जनपद का एक्यूआई 30 के आसपास बना हुआ था। पिछले सप्ताह करीब 129 तक पहुंच गया था।
लॉकडाउन के दौरान प्रदूषण स्तर एकदम गिर गया था। लेकिन अनलॉक वन लागू होने से प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने लगा। वहीं अनलॅाक टू की शुरूआत होते ही एक्यूआई 129 तक पहुंच गया। हालांकि रविवार सुबह आई आंधी के साथ बारिश होने पर हवा एकदम बदल गई। आसमान भी पूरी तरह से साफ हो गया।
विज्ञापन

क्या होना चाहिए एक्यूआई मानक
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक्यूआई 0-50 तक होने का मतलब हवा को अच्छा माना जाता है। इसे प्रदूषण की श्रेणी से बाहर रखा जाता है। जबकि 51-100 एक्यूआई को संतोषजनक श्रेणी, 101-250 एक्यूआई माडरेट श्रेणी, 251-300 एक्यूआई को खराब, 301-400 एक्यूआई को बेहद खराब और 401-500 और इसके ऊपर के एक्यूआई को गंभीर समझा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ता प्रदूषण सेहत के लिए खतरनाक --
सांस लेने में तकलीफ होना
आंख, नाक व गले में जलन
छाती में खिचाव महसूस होना
फेफड़ों का ठीक प्रकार से काम नहीं करना
गंभीर श्वसन रोग होना
दिल की धड़कनों में अनिमितता आना
पिछले एक सप्ताह का हापुड़ एक्यूआई--
चार जुलाई 64
तीन जुलाई 97
दो जुलाई 61
एक जुलाई 78
30 जून 59
29 जून 129
28 जून 100
प्रदूषण विभाग के स्टेशन प्रभारी सलमान राणा ने बताया
कि रविवार को बारिश होने से एक्यूआई काफी नीचे चला गया है। हापुड़ के हवा की गुणवत्ता बेहतर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed