फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले में कोरोना से 15वीं मौत, 13 नए मामले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिले में कोरोना से 15वीं मौत, 13 नए मरीज मिले
विज्ञापन

हापुड़। जिले में कोरोना से रविवार को 15वीं मौत हो गई। डहाना निवासी 58 वर्षीय संक्रमित मरीज ने मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। साथ ही 13 नए मामले सामने आए। जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 712 पहुंच गई है। संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग भी शुरू कर दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गांव डाहना निवासी 58 वर्षीय पप्पू पुत्र हरपाल में 27 जून को कोरोना की पुष्टि हुई थी। पप्पू हार्ट डिजीज व क्रोनिक रिनल डिजीज से पीड़ित थे। हालत खराब होने पर उन्हें मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद अब जिले में कोरोना से मृतकों की संख्या 15 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जबकि 13 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें पिलखुवा के शिवाजी नगर निवासी एक, खेड़ा निवासी एक, रमपुरा के नौ, हापुड़ के शिवाजी नगर निवासी एक, गढ़मुक्तेश्वर के दरगाह शरीफ निवासी एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। कुल मिलाकर जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 712 पहुंच गई है। जबकि 533 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। 164 मरीज एक्टिव हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रेखा शर्मा ने बताया कि 13 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed