{"_id":"5f0215f58ebc3e43171de6f4","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd201448473","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बरसे बदरा, गर्मी से मिली निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बरसे बदरा, गर्मी से मिली निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झमाझम बरसे बदरा, गर्मी से मिली निजात
हापुड़। शनिवार तड़के तेज आंधी के साथ झमाझम बरसे बादलों ने गर्मी के प्रकोप को कम कर दिया। इससे लोगों को राहत मिली। वहीं फसलों के लिए यह बारिश वरदार साबित हुई है। जिससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं। हालांकि तेज आंधी के कारण देहात अंचल की आपूर्ति बाधित हो गई, जिसे बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
बीते कई दिनों से गर्मी का सितम जारी था। शनिवार तड़के करीब चार बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। नमी और तेज हवा के कारण देहात अंचल की विद्युत लाइनों में जगह जगह फाल्ट हो गए। ऐसे में बिजलीघरों को भी बंद करना पड़ा। शहरी क्षेत्र में भी कई स्थानों पर लाइन में फाल्ट से काफी परेशानी हुई।
झमाझम बारिश से फसलों को काफी लाभ मिला। इन दिनों किसान धान की रोपाई में जुटे हैं। धान को पानी की काफी आवश्यकता होती है। ऐेसे में बरसात ने इस फसल को काफी लाभ पहुंचाया है। इसके अलावा गन्ना, बागवानी समेत अन्य फसलों के लिए भी बारिश वरदान साबित हुई है।
विज्ञापन
जिले के तापमान में शनिवार को करीब 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिल गई। किसानों ने फसलों में खाद आदि डालने की तैयारी भी शुरू कर दी है।
जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि बारिश फसलों के लिए काफी फायदेमंद है। धान की रोपाई के लिए यह उपयुक्त समय है।