फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

इंद्रलोक कॉलोनी की बिजली 20 घंटे से गुल,भीषण गर्मी में तिलमिलाए लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
इंद्रलोक कॉलोनी की बिजली 20 घंटे से गुल, भीषण गर्मी में तिलमिलाए लोग
विज्ञापन

हापुड़। पटना मुरादपुर बिजलीघर से जुड़ी इंद्रलोक कॉलोनी में लगा 630केवी क्षमता का ओवरलोड ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगों को करीब 20 घंटे से बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। हैंडपंपों से पानी लाकर वह अपने घर का काम चला रहे हैं। इसके अलावा अर्जुन नगर में भी 100केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगों का बुरा हाल है। भीषण गर्मी ने बिजली निगम के अधिकारियों के दावों की पोल खोल कर रख दी है।
गौरतलब है कि पटना मुरादपुर बिजलीघर से इंद्रलोक कॉलोनी को बिजली आपूर्ति दी जाती है। कॉलोनी में लगे 630केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर से करीब 550 कनेक्शन दिए गए हैं। लेकिन गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही बिजली की डिमांड भी जबरदस्त तरीके से बढ़ गई है। आलम यह है कि ओवर लोड होकर यह ट्रांसफार्मर शुक्रवार रात करीब 10 बजे फुंक गया।
विज्ञापन

अचानक आपूर्ति बाधित होने से लोग भीषण गर्मी में तिलमिला उठे। काफी देर बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं होने पर मोहल्ले के लोगों ने बिजलीघर फोन किया तो ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना मिली। कुल मिलाकर निगम अफसरों की अनदेखी के कारण 20 घंटे बाद भी ट्रांसफार्मर की बदली नहीं की जा सकी है। ऐसे में लोगों को गर्मी के साथ ही जरूरी कार्य निपटाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर का काम चलाने के लिए लोगों को मोहल्ले में लगे हैंडपंप से पानी लेकर काम चलाना पड़ा। उधर, अर्जुननगर में भी 100केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंकने से सैकड़ों लोगों को भीषण गर्मी से परेशान होना पड़ा। वहीं, बिजली निगम के अधिकारियों ने दावा किया है कि इंद्रलोक कॉलोनी में बिजली संकट को दूर करने के लिए 250केवी क्षमता के नए ट्रांसफार्मर का प्रस्ताव बनाकर पूर्व में ही भेजा जा चुका है। जल्द ही इसकी स्वीकृति मिलने पर ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।

अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या बन रही है। ट्रांसफार्मर को ठीक कराया जा रहा है। लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed