{"_id":"5e8209758ebc3e76ab7440e5","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1968079138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी रोकने के लिए बाजारों में उतरे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी रोकने के लिए बाजारों में उतरे अधिकारी
विज्ञापन

हापुड़। लॉक डाउन के दौरान जिले में कालाबाजारी रोकने के जिला प्रशासन के प्रयास अब रंग लाने लगे हैं। रोजमर्रा में प्रयुक्त सामान के दामों में उछाल की शिकायतों के बाद प्रशासनिक अफसर सड़कों पर उतर आए। हापुड़ में एसडीएम, सीओ के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बाजारों में सामान बिक्री की स्थिति को परखा। अधिकारियों ने दुकानदारों को उचित मूल्य पर सामान बेचने की चेतावनी दी है।
पिछले कुछ दिनों से लोगों द्वारा यह शिकायत की जा रही थी कि बाजारों में कुछ दुकानदार लोगों की मजबूरी का लाभ उठाकर निर्धारित मूल्य से अधिक में सामान बेच रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए सोमवार सुबह एसडीएम सत्यप्रकाश, सीओ राजेश कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अविनाश गौतम सड़कों पर उतर आए। उनके साथ खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी मौजूद थी। अधिकारियों ने बाजारों में सामान बिक्री की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि किसी भी हालत में निर्धारित मूल्य से अधिक दामों की वसूली न करें। ऐसा करने पर अब आरोपी दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। एसडीएम सत्यप्रकाश का कहना है कि शिकायत यदि मिली तो किसी भी कीमत पर आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।