फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले के बॉर्डर पर तैनात किए चिकित्सक, थर्मल मशीन से लोगों का जांच रहे स्वास्थ्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बॉर्डर पर तैनात किए चिकित्सक, थर्मल मशीन से कर रहे जांच
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना वायरस के बीच लॉक डाउन को ताक पर रख बार्डर क्रास कर रहे लोगों पर पुलिस सख्ती कर रही है। साथ ही संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बॉर्डर पर ही चिकित्सक, आशाओं की टीम तैनात कर दी गई हैं। यह टीमें थर्मल मशीनों से लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं। साथ ही उनसे घरों में रहने की अपील की जा रही है।
कोरोना वायरस के चलते लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई है, लेकिन बहुत से लोग अपनी जान को हथेली पर रख, घरों से बाहर निकल रहे हैं। इससे न सिर्फ उन्हें नुकसान हो सकता है, हजारों लोगों की जिंदगी भी वह खतरे में डाल सकते हैं। ऐसे लोगों से पुलिस बार बार घरों में रहने की अपील कर रही है। हापुड़ जिले के मेरठ रोड पर धीरखेड़ा चौकी पर बने बॉर्डर पर पुलिस के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक और आशाओं की टीमें गठित कर दी गई हैं। यह टीमें गहनता से वहां से गुजर रहे लोगों की जांच कर रहे हैं। साथ ही उन्हें घरों पर रहने की हिदायत दे रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रेखा शर्मा का कहना है कि बाहर से आ रहे लोगों के कारण जिले में किसी तरह का संक्रमण न फैले इस उद्देश्य से बॉर्डर पर भी लोगों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed