{"_id":"5e80bc358ebc3e768550fd28","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1967705110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले से दस हजार से अधिक लोगों को किया गया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले से दस हजार से अधिक लोगों को किया गया रवाना
विज्ञापन

हापुड़। कोविड-19 महामारी के कारण बेघर हुए लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने में जिला प्रशासन की भी अहम भूमिका रही है। पिछले दो दिनों में जिला प्रशासन ने 104 बसों के माध्यम से दस हजार से अधिक लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने का कार्य किया है।
कोरोना महामारी के चलते विभिन्न जिलों से लोगों का पलायन बड़ी संख्या में हुआ था। हापुड़ जिले की फैक्टरियों में भी कार्य करने वाले लोग लॉक डाउन के बाद हापुड़ में फंसे थे। इनके दृष्टिगत रखते हुए शासन के निर्देशों के अनुपालन में लॉक डाउन के दौरान पलायन करने वाले लोगों को राहत पहुंचाई गई।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारी, एआरएम रोडवेज, एआरटीओ ऐसे सभी राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए रात दिन अपने कार्य में जुट गए। इसी क्रम में रविवार को जनपद से 21 बसों को अलग-अलग गंतव्य के लिए रवाना किया गया। जिनमें लगभग 2455 लोगों को उनके गंतव्य के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
जनपद हापुड़ में 25 मार्च से अब तक 104 बसों का संचालन करते हुए बाहर से आए हुए 10257 प्रवासियों को उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाया जा चुका है। बसों को रवाना करने से पूर्व सभी यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा थर्मल स्कैनिंग जांच की जा रही हैं। साथ ही बसों को सैनिटाइजेशन करने के बाद ही रवाना किया जा रहा है। इस दौरान संबंधित नोडल अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, सहायक प्रबंधक रोडवेज, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।