फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जमाखोरों के खिलाफ एक्शन में जिला प्रशासन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जमाखोरों के खिलाफ चला अभियान, छापा मारकर दी चेतावनी
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना के चलते जिले में खाद्यान्न समेत दैनिक उपयोग में आने वाली आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी करने पर सख्त कार्रवाई की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को एसडीएम सत्य प्रकाश के नेतृत्व में विभिन्न विभाग की टीम ने शहर में खाद्यान्न के गोदाम, फ्लोर मिल व सब्जी मंडी का निरीक्षण कर जमाखोरी के संबंध में जांच की। अधिकारियों ने लोगों को जमाखोरी करने पर सख्त कार्रवाई की जाने की चेतावनी दी।
कोरोना वायरस से निपटने के लिए लोगों के दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं की उचित मूल्य पर ही उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। डीएम ने कहा कि खाद्यान्न समेत प्रतिदिन उपयोग में आने वाली वस्तुओं की कोई भी व्यापारी व दुकानदार जमाखोरी न करें। उन्होंने इन वस्तुओं की जमाखोरी व कालाबाजारी करने के साथ ही मूल्य वृद्धि करके मुनाफा कमाने वाले व्यापारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके लिए जिले के सभी तहसीलों में एसडीएम के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। गठित की गई टीमों को जिले के सभी थोक व फुटकर विक्रेताओं के यहां आवश्यक वस्तुओं के भंडारण की सीमा व उपलब्धता की नियमित जांच कर कार्रवाई करनी होगी।
विज्ञापन

सब्जी मंडी व गोदामों का लिया जायजा
- एसडीएम सत्य प्रकाश के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग की टीमों ने सोमवार को मंडी पाटिया, पक्का बाग, भगवती गंज, जरोठी रोड, गढ़ रोड स्थित सब्जी मंडी का जायजा लिया। अधिकारियों ने फ्लोर मिल, खाद्यान्न के गोदाम किराना स्टोर आदि में गेहूं, दालें, अनाज, खाद्य तेल, सब्जी आदि का स्टॉक चेक किया। एसडीएम ने पिछले दो दिनों में अचानक बढ़े गेहूं के आटे के दामों के संबंध में भी व्यापारियों से बातचीत करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वस्तुओं का नहीं कर सकेंगे जमाखोरी
- एसडीएम ने कहा है कि दैनिक उपयोग में आने वाले आटा, चावल, दाल, खाद्य तेल, नमक, दूध, चाय, माचिस, रसोई गैस, मिट्टी तेल, पेट्रोल, डीजल, आलू, प्याज व अन्य सब्जियों की जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन वस्तुओं की उचित मूल्य व उचित मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed