{"_id":"5e6532028ebc3eeb5f635fc9","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd195666167","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलिका दहन को लेकर सतर्क रहेगी जिले की पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलिका दहन को लेकर सतर्क रहेगी जिले की पुलिस
विज्ञापन

हापुड़। सीएए के विरोध और फिलहाल के माहौल को देखते हुए इस बार पुलिस प्रशासन होली पर विशेष सतर्कता बरत रहा है। जिले में होलिका दहन को लेकर भी विशेष चौकसी बरती जाएगी। इस दौरान संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी।
जिले में होली का रंग चढना शुरू हो गया है। सोमवार को जिले में कुल 580 स्थानों पर होलिका दहन होना है। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। होली के लिए एसपी संजीव सुमन ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को लोगों के साथ शांति समिति की बैठक करने के निर्देश दिए ही हैं, इसके अलावा होली पर हुड़दंग करने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रखने के लिए निर्देशित किया है। सुरक्षा के मद्देनजर जनपद में कड़े प्रबंध रहेंगे। होलिका दहन के दौरान संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर रहेगी। होली से पहले पुलिस को चैकिंग करने के लिए भी निर्देशित किया है।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि जनपद के सभी बाजारों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मनचलों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस टीम तैनात रहेंगी। होली वाले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजन करने जाते हैं। इसलिए वहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
महिला और पुरुष पुलिसकर्मी मंदिरों पर तैनात रहेंगे और हर आने जाने वाले पर नजर रखेंगे। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भी पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। शराब के नशे में एक्सीडेंट मारपीट और विवाद करने का ज्यादा अंदेशा रहता है। शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कारवाई की जाएगी। त्योहार पर छेड़छाड़ करने वाले और जबरन रंग लगाने वालों वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शाम 6.25 से 8.50 बजे तक होलिका दहन शुभ--
पंडित संतोष आचार्य ने बताया कि सोमवार को होलिका दहन होगा और मंगलवार को होली खेली जाएगी। इस बार होलिका दहन के दिन सोमवार को पूर्णिमा तिथि होने पर विशेष संयोग पड़ रहा है। पूर्णिमा के देवता चंद्रमा है और सोमवार के देवता भी चंद्रमा ही है। ऐसे में चंद्र ग्रह शांति के लिए भी यह दिन सर्वोत्तम है। उनका कहना है कि भद्रा में होलिका दहन वर्जित है और भद्रा नौ मार्च में दोपहर 11 बजे समाप्त हो रही है। होलिका दहन का मुहूर्त नौ मार्च में शाम 6.25 से 8.50 तक के बीच शुभ रहेगा जो भद्रा रहित होने के साथ पूर्णिमा तिथि का संयोग और प्रदोष काल गोधूलि काल होने से सर्वश्रेष्ठ रहेगा।