फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दो बाइकों की भिडं़त में एक की मौत, तीन घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्याना रोड पर क्रेन को ओवरटेक करते समय दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गयी। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने क्रेन को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

बीबीनगर निवासी ज्ञानेंद्र पुत्र प्रेमपाल व एलआईसी एजेंट प्रेमचंद पुत्र बनवारी लाल मंगलवार को हापुड़ के आवास विकास स्थित एलआईसी कार्यालय आए थे। यहां कार्य समाप्त करने के बाद दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। स्याना रोड पर गांव बनखंडा के पास पहुंचने पर उन्होंने गन्ना भरने की क्रेन को ओवर टेक करने का प्रयास किया। लेकिन तभी बीबी नगर की ओर से एक अन्य बाइक सामने आ गयी। दोनों बाइकों की भिड़ंत के बाद बाइक पर पीछे बैठा प्रेमचंद (42) बाइक से उछलकर क्रेन पर जाकर गिरा। उसका हेल्मेट भी चकनाचूर हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। जबकि ज्ञानेंद्र के अलावा दूसरी बाइक पर सवार स्याना के मोहल्ला शिवपुरी निवासी आसिफ पुत्र यामीन व अनीस पुत्र काले खां भी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन को कब्जे में ले लिया। जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed