{"_id":"5e5ea0eb8ebc3ec98830139e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd195319858","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज ने मोपेड ने मारी टक्कर, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज ने मोपेड ने मारी टक्कर, चार घायल
विज्ञापन
रोडवेज ने मोपेड ने मारी टक्कर, चार घायल
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गुलावठी मार्ग पर रोडवेज ने एक मोपेड को टक्कर मार दी। टक्कर में मोपेड सवार व्यक्ति व तीन बच्चे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव महमूदपुर निवासी गजेंद्र ने बताया कि उसके पिता बाबूराम उसके पुत्र निशांत(10) वंश (8)और पुत्री परी (5) वर्ष को मोपेड पर बैठाकर किसी काम से जा रहे थे। गुलावठी मार्ग पर पहुंचने के बाद एक रोडवेज बस ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में पीड़ित के पिता व बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर बस को कब्जे में ले लिया था। थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।