{"_id":"5e5d4e108ebc3eeb215b0575","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1952653150","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को नहीं मिल रही जाम से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को नहीं मिल रही जाम से राहत
विज्ञापन
दिल्ली-गढ़ रोड पर जाम में फंसे लोग, लगी वाहनों की कतार
हापुड़। शहर को जाम से निजात मिलती नजर नही आ रही है। सुबह से शाम तक शहर जाम से रुका नजर आता है। सोमवार को भी सुबह 11 बजते ही दिल्ली-गढ़ रोड जाम लग गया। दोपहर के समय कुछ देर के लिए जाम से राहत जरूर रही लेकिन शाम को एक बार फिर शहर में जाम लग गया।
सोमवार को भी रोजाना की तरह ही शहर के दिल्ली-गढ़ व बुलंदशहर-मेरठ रोड पर जाम लगा रहा। शहर के अंदर से जाने वाले वाहनों को जाम में घंटों खड़ा रहना पड़ा। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए प्रशासन भी बड़े कदम उठाता नजर नहीं आ रहा है। अक्सर जाम के कारण वाहनों की कतार लंबी हो जाती है। लोगों को काफी देर तक जाम खुलने का इंतजार करना पड़ता है। सिर्फ आम वाहन ही नहीं बल्कि वीआईपी और एंबुलेंस को भी जाम के कारण रुकना पड़ा।
हालांकि दोपहर के समय कुछ घंटों के लिए जाम से राहत जरूर रही, लेकिन दोपहर बाद एक बार फिर शहर जाम की चपेट में आ गया। शहर की सभी मुख्य सड़कों पर जाम के कारण वाहनों के पहिये थमे रहे। देर शाम तक ही लोगों को इससे राहत मिल सकी। सीओ राजेश कुमार का कहना है कि जाम से राहत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही इससे निजात दिलाई जाएगी।