{"_id":"5e5d4e108ebc3ec74b1dad84","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1952577108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक आधार पर सड़क निर्माण कराने की ईओ से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक आधार पर सड़क निर्माण कराने की ईओ से की शिकायत
विज्ञापन
सड़क निर्माण में अनियमितता की ईओ से शिकायत
हापुड़। मोहल्ला सुभाष नगर के लोगों ने सड़क निर्माण में अनियमितता की सोमवार को ईओ से शिकायत की। उन्होंने जल्द निर्माण कार्य नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
मोहल्ला सुभाष नगर में सड़क निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों की शिकायत है कि सड़क मानक के अनुसार नहीं बनाई जा रही है। इसकी वजह से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त हो रहा है। सोमवार को स्थानीय लोगों ने पहुंचकर मामले की शिकायत पालिका ईओ जेके आनंद से की। बताया कि सड़क नीची बनने से मोहल्ले से जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो पाएगा। लोगों को सड़क बनने पर बरसात के दिनों में जलभराव की सौगात मिलेगी।
उन्होंने मोहल्लेवासियों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए मानक के अनुसार सड़क बनवाने की मांग की। जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी नहीं हो। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
इस दौरान जगन सिंह, सतेंद्र कुमार, सुरेश चंद सैनी, गणेश चंद, विजेंद्र कुमार, धर्मवीर, कविता सिंह, अजीत आदि रहे।