फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हापुड के रविंद्र त्यागी को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में रविन्द्र त्यागी को राष्ट्पति पुरुस्कार सौपते गृह मंत्री - फोटो : HAPUR
हापुड के रविंद्र त्यागी को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार
विज्ञापन

हापुड़। जिले के गांव वझीलपुर निवासी रविंद्र कुमार त्यागी को चौथी बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री ने उन्हें यह सम्मान दिया। रविंद्र त्यागी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। उन्हें यह सम्मान आतंकवादियों को पकड़ने, अपराधियों का एनकाउंटर करने समेत अन्य बहादुरी के कार्य करने के लिए दिया गया।

गांव वझीलपुर निवासी ओमप्रकाश त्यागी (रिटायर्ड सूबेदार भारतीय सेना) के पुत्र रविंद्र त्यागी की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही रामरिछपाल इंटर कॉलेज से हुई। उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएट (एमएससी) दिल्ली रोड एसएसवी पीजी कॉलेज से की। रविंद्र त्यागी ने देश के विभिन्न हिस्सों से 57 आतंकियों को गिरफ्तार किया। अंतर राज्य स्तर पर उन्होंने अपनी टीम के साथ 92 गैंगस्टर्स को पकड़ा, 59 अपराधियों के एनकाउंटर किए। इसके अलावा उन्होंने 1150 किलोग्राम ड्रग्स (हिरोइन, रेड-आईस, मेलाना क्रीम आदि) का जखीरा पकड़ा। इन्हीं उपलब्धियों के लिए उनका चयन चौथी बार राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए हुआ है। अभी तक वे पुलिस मेडल फॉर गेलेंट्री समेत 7 पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। 73वें दिल्ली पुलिस रेजिंग डे पर न्यू पुलिस लाइन दिल्ली किंग्स वे कैंप में आयोजित भव्य कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा उन्हें यह पुरस्कार दिया गया। उनकी इस उपलब्धि से जिलेवासियों में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, शिवराज सिंह, हाकमीन अली मंसूरी, कविता बाना, कपिल त्यागी आदि ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed