फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गन्ना भुगतान पर भाकियू ने घेरी कलक्ट्रेट, जमाया कब्जा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गन्ना भुगतान को भाकियू ने घेरी कलक्ट्रेट
विज्ञापन

हापुड़। गन्ना भुगतान की समस्या पर शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने का एलान करते हुए परिसर में ही भट्टियां चढ़ा दी। जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी किसानों के बीच पहुंच गए। मौके पर मिल के अधिकारियों के पहुंचते ही किसान भड़क उठे और जमकर खरी खोटी सुनाई। एडीएम ने 25 फरवरी तक राहत दिलाने का आश्वान दिया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया।
भाकियू के जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री ने कहा कि जिले में बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती की जाती है। लेकिन शुगर मिल प्रबंधन किसानों का पैसा दबाकर बैठ गए हैं। आलम यह है कि बीते वर्ष का भी किसानों को अभी तक पैसा नहीं मिल सका है। नए सत्र का भुगतान तो दूर की बात है।
विज्ञापन

वरिष्ठ कार्यकर्ता जतिन चौधरी ने कहा कि गन्ना विभाग और मिल आपसी सांठगांठ कर किसानों का भुगतान रोक रहे हैं। जिला सचिव समरपाल सिंह ने कहा कि शुगर मिल शासन के आदेश को भी ठेंगा दिखा रहे हैं। फिर भी जिला प्रशासन कुछ नहीं कर रहा। यह गंभीर मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके विरोध में भाकियू कार्यकर्ता शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे।
किसानों ने जिला मुख्यालय के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। लेकिन काफी देर बाद तक भी जब अधिकारी धरने पर नहीं पहुंचे तो कार्यकर्ता कलक्ट्रेट के अंदर प्रवेश कर गए। इससे वहां तैनात पुलिस बल में हड़कंप मच गया। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ राजेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर, किसी तरह कार्यकर्ताओं को शांत किया।
आनन फानन में जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता व शुगर मिल के अधिकारी किसानों के बीच पहुंचे। मिल के अधिकारियों को देखते ही कार्यकर्ता उग्र हो गए और जमकर खरी खोटी सुनाई। राहत नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में भट्टियां चढ़ा दी। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। कार्यकर्ताओं ने भी अनिश्चितकालीन धरने का एलान कर दिया।
आनन फानन में किसानों के बीच पहुंचे एडीएम जयनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह गन्ना भुगतान की मांग पर अड़े रहे। हालांकि बाद में एडीएम ने 25 फरवरी तक भुगतान न कराने पर मिल पर एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना स्थगित कर दिया।

धरना प्रदर्शन करने वालों में सत्यवीर सिंह, कुशलपाल आर्य, रामपाल सिंह, समरपाल चौधरी, परवेज, हरेंद्र उबारपुर, यशवीर चौधरी, कलम सिंह, नितिन बाना, टेनपाल, दिनेश शर्मा, शेखर प्रधान, हरेंद्र चौहान, इंद्रराज, बलराज, राजेंद्र, राम टेक, राहुल, राजू, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed