{"_id":"5e4447618ebc3ee5ec095363","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1940301179","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामार बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डग्गामार बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत
हापुड़। स्कूटी से नोएडा नौकरी पर जा रहे एक युवक को बाबूगढ़ में डग्गामार बस ने टक्कर मार दी। बस के नीचे कुचलने से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
बुधवार सुबह एक युवक स्कूटी पर सवार होकर हापुड़ की ओर जा रहा था। जैसे ही वह नेशनल हाईवे 09 पर बाबूगढ़ में चावला होटल के पास पहुंचा तो पीछे से आयी एक डग्गामार बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से युवक उछलकर दूर जा गिरा और इसके बाद बस ने उसे कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। आसपास लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। युवक की पहचान राजकमल शर्मा (28) पुत्र त्रिलोक चंद निवासी मोहल्ला छंगा गंज, अमरोहा के रूप में हुई। राजकमल नोएडा में नौकरी करता था और बुधवार सुबह स्कूटी से नोएडा नौकरी पर जा रहा था। पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम की स्थिति थी। उधर, पुलिस ने डग्गामार बस को कब्जे में ले लिया है। चालक को भी हिरासत में ले लिया है।