फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पालिका टीम ने गोल मार्केट से हटवाया अतिक्रमण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पालिका ने गोल मार्केट से हटवाया अतिक्रमण, दिए नोटिस
विज्ञापन

हापुड़। पालिका टीम ने बृहस्पतिवार को गोल मार्केट में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की। अतिक्रमण हटवाने के साथ-साथ 13 दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए। उन्होंने आगे भी अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
नगर पालिका परिषद हापुड़ के अफसर अतिक्रमण को लेकर सख्त हैं। पालिका अफसर समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहे हैं। राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को गोल मार्केट में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। मार्केट से दुकानों आगे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। उन्होंने आदेशों की अवहेलना करने वाले 13 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आगे भी अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। नियमानुसार दो से लेकर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला जाएगा। किसी भी हाल में सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम में कृष्ण गोपाल चुग, सत्यप्रकाश, शशी कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed