फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चीन से लौटे हापुड़ के चार लोगों की 14 दिन तक निगरानी करेगा स्वास्थ्य विभाग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कोरोना वायरस : चीन से लौटे चार लोग निगरानी में
विज्ञापन

हापुड़। चीन का भ्रमण कर हापुड़ लौटे चार लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने अपनी निगरानी में लिया है। फिलहाल सात दिन के अंदर इन लोगों में कोई लक्षण नहीं मिले हैं। 14 दिन तक इन लोगों को चिकित्सक निगरानी में रखेंगे। एक भी लक्षण मिलते ही उनके सैंपल जांच के लिए पूणे, दिल्ली या लखनऊ भेजे जाएंगे। सीएमओ ने गठित टीमों को निर्देशित कर दिया है। वहीं लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।
चीन में तांडव मचा रहे कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर में अलर्ट जारी है। इसी बीच हापुड़ के भी चार लोग चीन यात्रा से लौटे हैं। जिन्हें यहां आए सात दिन का समय हो चुका है। केंद्र सरकार से जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें अपने संरक्षण में लिया है। चिकित्सकों की टीम को इन लोगों की देखरेख में लगाया गया है। अधिकारियों की मानें तो फिलहाल सात दिन के अंदर उक्त लोगों में कोई लक्षण नहीं मिल सका है। हालांकि विभाग ने इनकी पहचान गोपनीय रखी है। 14 दिन तक चीन से लौटे उक्त चारों लोगों की सघन देखरेख की जाएगी। यदि इस अवधि में उनके अंदर कोई लक्षण नहीं मिलता है तभी चिकित्सक अपनी निगरानी हटाएंगे।
विज्ञापन

दिल्ली, लखनऊ या पुणे भेजे जाऐंगे सैंपल
- हापुड़ के आसपास के जिलों में कोरोना वायरस की जांच की सुविधा नहीं है। ऐसे में किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस का लक्षण देखने को मिलने पर उसके सैंपल जांच के लिए दिल्ली, लखनऊ या पुणे भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल से आए लोगों की भी हो रही जांच
- केरल से हापुड़ में आ रहे लोगों की जांच भी की जा रही है। मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल आदि को निर्देशित कर दिया है। फिलहाल, इस तरह का कोई मामला प्रकाश में नहीं आ सका है।
स्वाइन फ्लू जैसे हैं कोरोना वायरस के लक्षण
- कोरोना वायरस के लक्षण स्वाइन फ्लू जैसे ही हैं, लोग सावधानी बरतकर इस रोग से बच सकते हैं। चिकित्सकों का दावा है कि समय रहते उपचार से मरीज स्वस्थ हो सकता है। घबराने वाली कोई बात नहीं है।

ऐसे करें बचाव
- छींकते और खांसते समय नाक और मुंह ढकें।
- नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोएं।
- जिस व्यक्ति में खांसी जुकाम या बुखार के लक्षण हों उससे दूरी बनाएं।
- रोग से बचाव के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर +911123978046 पर कॉल की जा सकती है।
टीम को दिए गए निर्देश
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा का कहना है कि चीन से लौटे चारों लोगों की पूरी निगरानी की जा रही है। फिलहाल उनमें कोई लक्षण नहीं मिल सका है। टीम को निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed