{"_id":"5e39b2188ebc3ee60d66c197","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1935092126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटि डालकर चोरी कर रहे 24 के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटि डालकर चोरी कर रहे 24 के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी में 24 के खिलाफ एफआईआर
हापुड़। हापुड़ डिवीजन के शहरी क्षेत्र में कटिया डालकर बिजली की चोरी कर रहे 24 उपभोक्ताओं के खिलाफ निगम के अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज कराई है। जबकि साढ़े पांच लाख रुपये की बकाएदारी वाले 42 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं। निगम की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
एसडीओ प्रथम राहुल गुप्ता ने बताया कि लाइनलॉस रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को तीन अवर अभियंताओं के नेतृत्व में अभियान चलाकर कटिया के सहारे बिजली चोरी कर रहे उपभोक्ताओं को रंगे हाथ पकड़ा गया।
कुल 24 लोग बिजली की चोरी करते मिले। इनके खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। इसके अलावा करीब साढ़े पांच लाख रुपये की बकायेदारी वाले 42 उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेन कर दिए। इस कार्रवाई से उपभाोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता मनोज कुमार का कहना है कि बिजली की चोरी और बकायेदारी बर्दाश्त नहीं की जाएगा। भविष्य में भी अभियान चलाकर बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।