{"_id":"5e35cc498ebc3ebfe931bea1","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd193318939","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में रेलवे की खाली जमीन पर सोलर प्लांट लगने की जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में रेलवे की खाली जमीन पर सोलर प्लांट लगने की जगी उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ में रेलवे की खाली जमीन पर सोलर प्लांट लगने की जगी उम्मीद
हापुड़। आम बजट में रेलवे की खाली जमीन पर सोलर प्लांट बनाने की घोषणा हुई है। हापुड़ में कई हजार मीटर रेलवे की जमीन खाली पड़ी हुई है। हापुड़ में खाली पड़ी रेलवे की जमीन पर सोलर प्लांट लगने की उम्मीद जगी है। इससे सौर ऊर्जा का प्रयोग किया जाएगा।
रेलवे बचत की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। इस दिशा में सौर ऊर्जा के प्रयोग पर भी बल दे रहा है। जिससे बचत के साथ सौर ऊर्जा का सदपयोग किया जा सके। अब रेलवे अपनी खाली पड़ी जमीनों पर सौर ऊर्जा संयत्र लगाने की कवायद करेगा। इसकी घोषणा आम व रेल बजट में की गई है। हापुड़ में भी रेलवे के पास काफी खाली जमीन पड़ी हुई है।
हापुड़ में रेलवे स्टेशन के दोनों ओर मैन लाइन (गाजियाबाद-मुरादाबाद) व ब्रांच लाइन (मेरठ-बुलंदशहर) पर कई हजार मीटर जमीन हैं। ऐसे में हापुड़ में भी रेलवे की जमीन पर सोलर प्लांट लगाए जा सकते हैं। सोलर प्लांट लगाकर सस्ती व सुलभ ऊर्जा की प्राप्त हो सकेगी। सरकार के इस कदम से रेलवे के व्यय में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
सौर ऊर्जा का भी बेहतर तरीके से उपयोग किया जा सकेगा। हालांकि हापुड़ में रेलवे की जमीन सोलर प्लांट लगाने के लिए अनुकूल है या नहीं? इसका फैसला रेलवे अफसरों की जांच पड़ताल के बाद ही हो सकेगा।