{"_id":"5e3460a08ebc3e4b5b6f56a7","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1932494179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने बिगाड़ी वाहनों की चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने बिगाड़ी वाहनों की चाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे ने बिगाड़ी वाहनों की चाल, सर्दी ने किया परेशान
हापुड़। पिछले कुछ दिनों से धुंध और खिली धूप के बाद अब एक बार फिर कोहरे ने परेशान करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार सुबह से ही पड़े घने कोहरे ने लोगों को खासा दिक्कत में डाला। इस दौरान दृष्यता काफी कम थी। कोहरे के कारण दो मीटर तक देख पाना भी मुश्किल था, जिससे वाहन चालकों को बेहद मुश्किल का सामना करना पड़ा। हालांकि दिन में खिली धूप से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया।
तीन दिन पहले बारिश और बृहस्पतिवार को खिली धूप के बाद शुक्रवार सुबह कोहरे ने एक बार फिर दस्तक दी। सुबह के समय कोहरा इतना अधिक था कि वाहनों की रफ्तार थम सी गई। सड़क पर दो मीटर तक भी देख पाना मुश्किल था। कई वाहन चालकों ने तो वाहनों को सड़क किनारे रोक लिया। करीब दस बजे तक कोहरा वातावरण छाया रहा। लेकिन इसके बाद दिन में धूप खिल गई। धूप से लोगों को पिछले कुछ दिनों से जारी ठंड से काफी राहत मिली। इस दौरान नगर में भी काफी चहल पहल दिखाई दी। दूसरे दिनों की अपेक्षा सड़कों व बाजारों में अपेक्षाकृत लोग अधिक दिखाई दिए। धूप का आनंद लेने के लिए लोग छतों पर नजर आए। हालांकि ठंड ने लोगों को काफी परेशान किया। सुबह शाम लोगों को ठंड का एहसास हुआ।