फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आधा दर्जन गांवों के किसानों ने घेरा उप गन्ना आयुक्त कार्यालय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
किसानों ने घेरा उप गन्ना आयुक्त कार्यालय, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। छह से अधिक गांवों के किसानों ने शुक्रवार को उप गन्ना आयुक्त के कार्यालय को घेर लिया। इस दौरान किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। वह बनखंडा स्थित नंगलामल शुगर मिल के क्रय केंद्र से किसानों को हापुड़ के एक शुगर मिल के क्रय केंद्र पर स्थानांतरित करने के विरोध में उप गन्ना आयुक्त के कार्यालय पर पहुंचे थे। किसानों ने मिल और गन्ना अधिकारियों पर साठगांठ का भी आरोप लगाया।
भारतीय किसान संघ व स्वदेशी जागरण मंच के आह्वान पर मेरठ पहुंचे किसानों ने बताया कि बनखंडा में नंगलामल शुगर मिल द्वारा क्रय केंद्र लगाया हुआ है, यह मिल जल्द गन्ने का भुगतान कर देता है, किसानों की डिमांड पर ही उक्त मिल का क्रय केंद्र यहां लगाया गया था। किसान यहां गन्ना आपूर्ति कर खुश थे।
विज्ञापन

लेकिन हापुड़ की एक शुगर मिल और गन्ना विभाग के अधिकारियों ने सांठगांठ कर उक्त केंद्र के किसानों को हापुड़ के शुगर मिल पर स्थानांतरित कर दिया। जबकि किसान यहां के मिल को गन्ना आपूर्ति नहीं करना चाहते। क्योंकि उन्हें गन्ने का भुगतान समय से नहीं मिल पाता है। इसके विरोध में उदयपुर, बनखंडा, रामपुर, दयानतपुर के करीब 60 किसानों ने मेरठ स्थित उप गन्ना आयुक्त कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने उनकी समस्या का समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में अजयवीर सिंह, कृष्ण चौधरी, शिवकुमार, राकेश त्यागी, दयाचंद त्यागी, महेंद्र त्यागी, नीरज राणा, जन्म सिंह, धर्मपाल, चौधरी अजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed