फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दत्तियाना गांव में ओलावृष्टि के मुआवजा पर लगाई रोक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दत्तियाना गांव में ओलावृष्टि के मुआवजा पर लगी रोक
विज्ञापन

हापुड़। ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति बहुत से किसानों को नहीं मिल सकी है। इसके विरोध में दत्तियाना गांव के किसानों ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर, तहसील की टीम पर फर्जी रिपोर्ट तैयार कर, उन्हें मुआवजा सूची से बाहर करने का आरोप लगा, जांच की मांग उठाई थी। जिसके बाद तहसीलदार द्वारा उक्त गांव में मुआवजा वितरण पर रोक लगा दी है। भाकियू ने निष्पक्ष जांच न होने पर घेराव की चेतावनी दी है।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों जमकर ओलावृष्टि हुई थी। इसके दत्तियाना गांव में बड़ी मात्रा में आलू की फसल नष्ट हो गई थी। शासन के आदेश पर फसल क्षति का आंकलन शुरू कराया गया। लेकिन तहसील के कुछ कर्मचारियों ने फील्ड में जाए बगैर ही हवाई रिपोर्ट तैयार कर दी। जिसके चलते बहुत से किसानों को नुकसान होने के बावजूद मुआवजा नहीं मिल सका।
विज्ञापन

इसके विरोध में बीते दिनों गांव निवासी रजनीश त्यागी के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर, निष्पक्ष जांच की मांग उठाई थी। जांच होने तक मुआवजा वितरण पर रोक लगाने की भी मांग की। मामले की गंभीरता पर डीएम ने एसडीएम गढ़ और तहसीलदार को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन फानन में तहसीलदार द्वारा गांव में मुआवजा वितरण पर रोक लगा दी गई। साथ ही जांच भी शुरू करा दी है। उधर, भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण का कहना है कि यदि इस मामले में निष्पक्ष जांच कराकर, प्रत्येक पीड़ित किसान को मुआवजा नहीं मिला तो वह तहसील का घेराव कर देंगे। इसकी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी।
एसडीएम विजय वर्धन तोमर का कहना है कि मामला संज्ञान में आ गया है। जांच करायी जा रही है, किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed