{"_id":"5e3460a28ebc3ebfe5620d88","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd193245618","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में हड़ताल से 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में हड़ताल से 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में हड़ताल से एटीएम में कैश खत्म, भटके लोग
हापुड़। बैंकों की हड़ताल के पहले दिन ही शहर के एटीएम जवाब दे गए। शहर के अधिकांश एटीएमों में कैश नहीं मिलने की समस्या रही। लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम के चक्कर काटते नजर आए। कहीं शटर बंद मिला तो कहीं नो कैश का नोटिस लगा हुआ था। लोगों को दिनभर कैश नहीं मिलने की दिक्कत रही। जबकि हड़ताल के पूर्व बैंक अधिकारी एटीएम में पर्याप्त कैश होने और लोगों को किसी तरह की समस्या नहीं होने का दम भर रहे थे। अधिकारियों के दावे शुक्रवार को सुबह 11 बजे ही धड़ाम हो गए।
नई पेंशन योजना समेत 11 सूत्रीय मांगों का निस्तारण न होने के विरोध में शुक्रवार को बैंकर्स ने हड़ताल रखी। यूपी बैंक इंप्लाईज यूनियन के आह्वान पर हड़ताल में शामिल बैंकों के कर्मचारी बुलंदशहर रोड स्थित सिंडिकेट बैंक के बाहर एकत्र हुए। यहां सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी व प्रदर्शन शुरू कर दिया। यूनियन के मंत्री एलआर गुप्ता ने कहा कि बैंकर्स की प्रमुख मांग पर्याप्त लोडिंग, पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली, मूल वेतन के साथ विशेष भत्ते का विलय आदि हैं। कहा कि नई पेंशन योजना को समाप्त किया जाए। पीके शर्मा, विमल, आरके माहेश्वरी, डीके सेठी ने बताया कि सरकार के पास पर्याप्त पेंशन फंड है। लेकिन पेंशन बढ़ाने के नाम पर आनाकानी हो रही है। पारिवारिक पेंशन मात्र 15 फीसदी है। जिससे परिवार का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है। पेंशनर्स की मृत्यु के बाद उनकी विधवाओं का जीवन यापन दूभर हो रहा है। महंगाई के जमाने में 15 फीसदी की पेंशन बहुत कम है। कहा कि इन मांगों का निस्तारण न होने तक विरोध जारी रहेगा।
करोड़ों का कारोबार प्रभावित
- बैंकर्स की इस हड़ताल से जिले में करीब 50 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित रहा। ऐसे में ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दो दिन और बंद रहेंगे बैंक, बढ़ेगी परेशानी
- बैंक अभी शनिवार और रविवार को और बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों की दिक्कतें बढ़ने वाली हैं। कैश निकालने के लिए एटीएम ही लोगों का एकमात्र सहारा हैं। हड़ताल के पहले ही दिन अधिकांश एटीएम में कैश नहीं होने की समस्या है। ऐेसे में लोगों को दो दिन अभी और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान
- बैंकर्स ने जल्द राहत नहीं मिलने पर 11 से 13 मार्च और एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है। इधर विरोध प्रदर्शन करने वालों मे आरएस गुप्ता, केएस मर्तोलिया, पीके शर्मा, आरके माहेश्वरी, मींटी, लोकेश कुमार, आरके विमल, एचसी वर्मा, सलभ, एससी चौहान, राजवीर, गंगाशरण, संजय, एलआर कंसल, कुलदीप, अभिषेक, अभिषेक, विकास, मंगत सिंह, रोशन कुमार, मनोज कुमार, विवेक गर्ग, सतीश कुमार, अंकित, रविंद्र, डीपी सिंह, दीपक, सुशील शर्मा, जितेंद्र, गोविंद कुमार, बलराज, आरके गुप्ता आदि मौजूद रहे।