{"_id":"5e307a608ebc3e4b3412bd76","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1930527153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी ने फिर बदला मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी ने फिर बदला मौसम का मिजाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से लुढ़का तापमान, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड
हापुड़। मौसम लगातार करवट बदल रहा है। सोमवार रात को एक बार जिले में मौसम ने करवट बदली और बूंदाबांदी शुरू हो गयी। सुबह तक रुक रुककर हुई बारिश से मौसम में एक बार फिर ठंडक महसूस की गयी। बुधवार को बारिश के साथ तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। बृहस्पतिवार से मौसम एक बार फिर खुलने की उम्मीद है।
सोमवार रात को हल्की धुंध थी। लेकिन ऐसी उम्मीद नहीं थी कि सोमवार की सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो जाएगी। लेकिन देर शाम से बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी होते ही पारा अचानक गिर गया। मंगलवार को पारा अधिकतम 18 तो न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया। रात भर रुक रुककर बूंदाबांदी होती रही, जिससे ठंड बढने के अलावा शहर की सड़कों पर गंदगी की वजह से फिसलन भी हुई। जिसके कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि दिन भर बादलों और सूर्य देवता के बीच आंख मिचौली का खेल होता रहा। कभी तेज धूप निकल आती तो कभी आसमान में काले बादल छा जाते।
उधर, मंगलवार को बूंदाबांदी से जहां ठंडक बढ़ी वहीं, बुधवार को भी बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अभी पारा और गिरेगा और शीतलहर बढ़ेगी।