फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

तिरंगे की रंग में रंगी हापुड़ नगरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
तिरंगे की रंग में रंगी हापुड़ नगरी, दिखा देशभक्ति का जज्बा
विज्ञापन

हापुड़। गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे शहर में देश भक्ति का जज्बा दिखाई दे रहा है। शहर की सरकारी और निजी इमारतें भी तिरंगे से अट गई हैं। शहर में राष्ट्रीय पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। पुलिस लाइन में भी पुलिस कर्मियों द्वारा भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा। सांसद राजेंद्र अग्रवाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
गणतंत्र दिवस को लेकर जिले में इस बार लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हापुड़ शहर देश भक्ति में रंग रहा है। सरकारी इमारतों के अलावा निजी इमारतों पर भी तिरंगे झंडे उड़ते नजर आ रहे हैं। कुछ स्कूलों में शनिवार को ही गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जबकि कुछ में रविवार को ही बच्चों को बुलाया गया है। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। माहौल को देखते हुए झंडा व अन्य सामग्री बेचने वालों के ठियों में बढ़ोत्तरी हुई है। जगह जगह लोगों ने दुकानों के बाहर राष्ट्रीय ध्वज और अन्य तिरंगे से संबंधित सामग्री बेची। खरीददारों की भी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

उधर, पुलिस लाइन में भी परेड का आयोजन किया जाएगा। परेड को लेकर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों और अधिकारियों द्वारा पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही हैं। इस कार्यक्रम में सांसद राजेंद्र अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं। परेड को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पुलिस लाइन पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed