फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पालिका बोर्ड बैठक 27 को, करोड़ों धनराशि के प्रस्तावों पर लगेगी मोहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
शहर के विकास पर 15 करोड़ रुपये खर्च करेगी नगर पालिका
विज्ञापन

हापुड़। शहर के विकास के लिए नगर पालिका ने योजना तैयार की है। 27 को बोर्ड बैठक में लगभग 15 करोड़ के प्रस्ताव रखे जाने हैं। इसके अलावा कुछ प्रस्ताव ऐसे हैं जिनका बजट निर्धारित नहीं है। शुक्रवार को नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने विकास कार्यों को लेकर प्रस्तावों के संबंध में जानकारी दी।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि शहर में चहुंमुखी विकास के लिए पालिका पूरी तरह प्रयासरत हैं। शहर में आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराने के अलावा बेहतर विकास भी कराया जा रहा है। शहर में पक्की सड़क, प्रकाश पथ की व्यवस्था, बेहतर सफाई व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा कई योजनाएं बनाई गई हैं जिससे शहर विकास के पथ पर अग्रसर दिखाई देगा। इसमें जाम, पार्किंग, अस्पताल, शमशान घाट का सुंदरीकरण, सड़कों का चौड़ीकरण, जलभराव व कॉम्पलेक्स जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए पालिका ने योजना बनाई है। लगभग 15 करोड़ के प्रस्ताव बनाए गए हैं, जबकि कुछ प्रस्ताव ऐसे हैं जिनका बजट तैयार किया जा रहा है। 27 को नगर पालिका की बोर्ड बैठक होनी है। इसमें सभी प्रस्ताव रखे जाएंगे। सभासदों की स्वीकृति के बाद टेंडर जारी कर योजना पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

कॉम्पलेक्स में पार्किंग के अलावा दो स्क्रीन सिनेमा की होगी सुविधा
नगर पालिका परिसर के पीछे वर्कशॉप काफी जमीन पड़ी हुई है। पालिका ने इस पर 8 करोड़ से कॉम्पलेक्स बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। पालिकाध्यक्ष का कहना है कि शहर में जाम की समस्या काफी विकट है। वहीं पार्किंग भी नहीं है। सड़कों पर वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े हो जाते हैं। जिसके कारण जाम की समस्या बनती है। कॉम्लेक्स में दुकानों के अलावा दो स्क्रीन सिनेमा व वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील चौपले पर बनेगा फुटओवर ब्रिज
शहर में जाम की समस्या के निस्तारण को नगर पालिकाध्यक्ष ने गत दिनों तहसील चौपले का निरीक्षण किया था। इस दौरान वहां पर फुटओवर ब्रिज व नालों पर स्लेप डालने का निर्णय लिया गया था। आगामी बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव भी रखा जाना है। इसके अलावा मेरठ रोड फ्लाईओवर से बुलंदशहर रोड तक नो वेंडिंग जोन भी बनाया जाएगा।
अस्पतालों का होगा र्जीणोद्धार
नगर पालिका परिसर की जमीन पर पहले से ही अस्पताल बना है। लेकिन उसकी हालत काफी जर्जर हो चुकी है। पालिका द्वारा इस अस्पताल का भी र्जीणोद्धार कराया जाएगा। इसमें शहरवासियों को एलोपैथिक व आयुर्वेदिक दोनों तरह की चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
स्वच्छता सर्वेक्षण को बनाएं सफल
पालिकाध्यक्ष ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 को सफल बनाने की भी अपील की। लोगों से सिटीजन फीडबैक देने पर जोर दिया। मोहुआ एप का प्रयोग करने की भी अपील की। जिससे शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में बेहतर रैंकिंग दिलाई जा सके।

बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे ये प्रस्ताव
- स्वर्ग आश्रम रोड का करीब 2.2 करोड़ की धनराशि से चौड़ीकरण, डिवाइडर निर्माण, एक तरफ नाले का आरसीसी निर्माण ।
- असौड़ा स्टेशन मार्ग का 1.75 करोड़ की धनराशि से निर्माण, आरसीसी नाला निर्माण कराना।
- नगर पालिका सभागार का 1.66 करोड़ की धनराशि से नवीनीकरण, 100 सीट का सभागार निर्माण, घंटाघर की नई मशीन लगवाना।
- शहरवासियों के लिए एक अस्पताल की सुविधा(एलोपेथिक व आयुर्वेदिक दोनों तरह की चिकित्सा सुविधा) मिलेगी।
- गढ़ रोड स्थित पालिका वर्कशॉप की जमीन पर आठ करोड़ की धनराशि से काम्पलेक्स का निर्माण, शॉपिंग, दो स्क्रीन सिनेमा, कार पार्किंग का निर्माण
- चौराखी शमशान घाट का सुंदरीकरण, सीएनजी आधारिक ई-भट्ठी जैसी सुविधाओं से लैस करना।
- शहरवासियों के लिए एक एंबुलेंस की सुविधा ।
- मेरठ रोड फ्लाईओवर से लेकर बुलंदशहर तिराहे तक नो वेंडिंग जोन बनाना।
- तहसील चौपले पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण व रेड लाइट की सुविधा
- शहर के विभिन्न पार्कों में ओपन जिम की सुविधा प्रदान करना।
- प्रचार प्रसार के लिए होर्डिंग आदि लगाने के लिए बॉयलाज।
कोट -
नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने बताया कि 27 जनवरी को पालिका बोर्ड बैठक होगी। बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। प्रस्तावों पर मोहर लगने के बाद शहर का विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed