फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हापुड़ डिवीजन के हजारों उपभोक्ताओं पर निगम का 229 करोड़ रुपये बिल बकाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
राजस्व वसूली में लापरवाही पर एमडी ने एक्सईएन को भेजा नोटिस
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़ डिवीजन के हजारों उपभोक्ताओं पर इन दिनों बिजली निगम का 229 करोड़ रुपये बकाया हो गया है। एमडी के आदेश के बावजूद दिसंबर महीने में सिर्फ 4.61 करोड़ के बकायेदार उपभोक्ताओं पर ही आरसी जारी की गई। राजस्व वसूली में ढिलाई बरतने पर कड़ा रुख अपनाते हुए एमडी ने एक्सईएन को नोटिस जारी कर, कार्रवाई की चेतावनी दी है। इससे निगम में हड़कंप की स्थिति बन गई है।
राजस्व वसूली को लेकर पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी गंभीर हैं। शासन स्तर पर प्रत्येक सप्ताह वसूली की समीक्षा की जाती है। इसके अलावा एमडी कार्यालय व अधीक्षण अभियंता कार्यालय से प्रतिदिन वसूली की समीक्षा की जा रही है। लेकिन हापुड़ डिवीजन में अधिकारी वसूली में ज्यादा रुचि नहीं ले रहे हैं। इस लापरवाही का खामियाजा अब हापुड़ डिवीजन के एक्सईएन को भुगतान पड़ा है।
विज्ञापन

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बकाएदारी पर आरसी जारी करने के निर्देश दिए थे। आदेश के बावजूद दिसंबर महीने में स्थानीय अधिकारियों द्वारा महज 4.62 करोड़ रुपये की आरसी ही जारी की गई। वहीं इस महीने में निर्गत आरसी के सापेक्ष वसूली सिर्फ 0.12 फीसदी ही हो सकी है। मामले की गंभीरता पर एमडी ने एक्सईएन को नोटिस जारी कर दिया है। इसमें स्पष्ट कहा है कि इतनी लापरवाही पर क्यों न आपके कड़ी कार्रवाई कर दी जाए। बहरहाल, एक्सईन से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मनोज कुमार का कहना है कि राजस्व वसूली का प्रयास किया जा रहा है। बकाया न चुकाने वालों की आरसी जारी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed