फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने डीआईओएस कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने डीआईओएस कार्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के आह्वान पर बृहस्पतिवार को शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने डीआईओएस कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर, समस्याओं के निस्तारण की आवाज उठाई। ज्ञापन सौंपकर, जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
संघ के जिलाध्यक्ष संचित त्यागी ने कहा कि शिक्षणेत्तर कर्मचारी बीते काफी समय से जायज मांगों को उठा रहे हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उनकी प्रमुख मांग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति पर लगा प्रतिबंध हटाया जाए, पदोन्नति होने पर उसे उच्चीकृत ग्रेड पे दिया जाए, पदोन्नति में 22 बी का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए, हाईस्कूल के लिपिक को प्रधान लिपिक का वेतनमान, ग्रेच्यूटी 2003 से लागू की जाए। इन मांगों का निस्तारण न होने के विरोध में कर्मचारियों ने डीआईओएस कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर, ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा शिक्षणेत्तर कर्मचारी शांतनु त्यागी के निलंबन मामले की जांच करा, राहत दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सुरेश शर्मा, नीरज पंवार, केके शर्मा, शांतनु त्यागी, राम सिंह यादव, गौरव शर्मा, आशुतोष शर्मा, मनोज शर्मा, कृष्णवीर शर्मा, तरुण शर्मा, प्रबल प्रताप, नीरज सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed