फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सरिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लूटपाट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर नकदी व जेवर लूटे
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला स्थित मकान में घुसे तीन हथियारबंद बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर नकदी व लाखों के आभूषण लूट लिए। घर को खंगालने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। हालांकि पीड़ित की ओर से दो लोगों पर शक जाहिर करते हुए चोरी की तहरीर दी गई है।
कुचेसर चौपला रेलवे रोड पर निवासी हरमीत अपने परिवार के साथ रहता है। 20 दिन पहले उसके छोटे पुत्र उमेश की पत्नी प्रतिभा ने एक पुत्र को जन्म दिया था। बुधवार को घर में कुआं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। घर पर रिश्तेदार भी आए हुए थे। देर रात तक परिवार के लोग खुशियां मनाते रहे। लोगों व रिश्तेदारों के जाने के बाद परिवार के लोग घर के एक कमरे में बैठकर आपस में बातचीत कर रह थे।
विज्ञापन

रात के करीब दो बजे नकाबपोश तीन बदमाश घर में पीछे के रास्ते से घुस आए। बताया जाता है कि बदमाशों ने परिवार की महिलाओं को गन प्वांइट पर ले लिया। बदमाशों ने हरमीत के हाथ और पैर बांधकर उसे एक कमरे में डाल दिया। इसके बाद बदमाशों ने पूरे घर को खंगाल डाला। बदमाश घर में रखे करीब 22 हजार रुपये, आठ तोले सोना, दो मोबाइल व आठ सौ ग्राम चांदी लूट ले गए। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने पर घर की महिलाओं ने हरमीत को बंधनमुक्त कराया और डॉयल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में थाना बाबूगढ़ प्रभारी उत्तम सिंह राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल की जांच पड़ताल की। हालांकि पीड़ित ने दो लोगों पर शक जाहिर करते हुए चोरी की तहरीर दी है। थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि लूट की घटना नहीं है। तीनों लोगों द्वारा चोरी का शक है, तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed