{"_id":"5e288ae48ebc3e4af74d19ca","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1927237181","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइलाज हुआ शहर का जाम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइलाज हुआ शहर का जाम, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइलाज हुआ शहर का जाम, लोग परेशान
हापुड़। शहर का जाम भी अब लाइलाज हो चला है। दिन निकलते ही सड़कें जाम की गिरफ्त में आ जाती हैं। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को दिन निकलते ही जाम से लोगों का सामना हुआ। दोपहर बाद तक वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे।
हापुड़ शहर बीते काफी लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहा है। आलम यह है कि दिन निकलते ही यहां वाहनों की लंबी कतारे लग जाती हैं। देखते ही देखते पूरा शहर जाम हो जाता है। बुधवार को दिनभर जाम लगा रहने से शहर की सड़कें चौक हो गई। वाहन चालकों को लंबी कतारों में फंसकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 11 बजे से सड़कों पर जाम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते गढ़ रोड पर आर्य समाज मंदिर, दिल्ली रोड पर रामलीला मैदान, मेरठ रोड पर बीएसएनएल कार्यालय तक वाहनों की लंबी कतारे लग गई। वाहन चालकों को शहर से बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, पुलिस कर्मियों के भी व्यवस्था बनाने में पसीने छूट गए। ऐसा नहीं कि ट्रैफिक पुलिस मौजूद न रहती हो लेकिन वाहनों का दबाव इतना अधिक रहने लगा है कि ट्रैफिक पुलिस की सारी व्यवस्था घरी रह जाती है। दिन भर लोग जाम से परेशान रहते हैं।
यातायात प्रभारी विक्रम सिंह का कहना है कि वाहनों का दबाव बढ़ने से यह समस्या बनी थी। सभी सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात रहती है। जाम न लगे इसके पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।