फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कड़ाके की ठंड बरकरार, एक डिग्री और गिरा पारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कड़ाके की ठंड बरकरार, एक डिग्री गिरा पारा
विज्ञापन

हापुड़। घने कोहरे के साथ ठंड का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे तक कोहरा रहा। कोहरे और शीतलहर के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। दोपहर बाद निकली धूप से कुछ राहत मिली, लेकिन दिन ढलते ही फिर कड़ाके की ठंड से लोगों का सामना हुआ। मंगलवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरते हुए सात डिग्री दर्ज किया गया।

पिछले कई दिन से कोहरे और गलन का प्रकोप जारी है। पहाड़ों पर बर्फ बारी से अब शीत लहर भी चलने लगी है। मंगलवार को तो दोपहर तक कोहरा छाया रहा, वहीं बर्फीली हवाओं ने लोगों को काफी परेशान किया। दोपहर में धूप निकली, लेकिन वह भी नाकाफी रही। कोहरा भी परेशान कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की बात तो दूर शहर में भी कोहरे ने वाहन चालकों को परेशान किया। हाईवे सहित जिले के अन्य मार्गों से गुजरने वाले भारी वाहन मध्यम गति से चलते दिखाई पड़े। जैसे जैसे समय बीतता रहा कोहरा बढ़ता गया। वाहन चालकों, राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कोहरे और ठंड के कारण सड़कों और बाजारों में सन्नाटा सा छाया रहा। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का ठंड से बुरा हाल था। ट्रेनों के इंतजार में यात्री प्लेटफार्म पर दुबके बैठे रहे। दोपहर बाद धूप निकलने पर ही कुछ राहत मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि अब मौसम में सुधार की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed