{"_id":"5e273e688ebc3e7da6760314","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd192664972","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में हापुड़ का प्रदेश में पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में हापुड़ का प्रदेश में पहला स्थान
विज्ञापन

हापुड़। आईजीआरएस और ई-डिट्रिक्ट के बाद शासन की 71 विकास वाली योजनाओं में भी हापुड़ को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। जिस पर डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को इसका श्रेय देकर बधाई दी।
शासन की 71 प्राथमिकता वाले विकास कार्यों को लेकर डीएम लगातार बैठक कर दिशा निर्देश जारी कर रही हैं। ताकि जिले में इन योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वन किया जा सके। इन्हीं 71 विकास वाली योजनाओं की प्रदेश स्तर पर समीक्षा की जाती है। जिनमें हापुड़ को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने जिले को पहला स्थान मिलने पर संबंधित अधिकारियों को श्रेय देते हुए कहा कि विकास कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने पर उत्तर प्रदेश में जनपद हापुड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भी अधिकारी इन योजनाओं को लेकर कार्य करते रहें। ताकि जिला पहले स्थान पर अपनी जगह बना सकें। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में विकास कार्य की गति कम है। उन्हें भी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। जिससे जनपद हापुड़ का स्थान राज्य में यथावत बना रहे। आगे भी समस्त अधिकारीगण शासन की 71 विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों को गंभीरता के साथ लेकर कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे। इस उपलब्धि से जिले के अधिकारी भी गदगद हैं।