{"_id":"5e273e678ebc3e4add5fe099","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1926565103","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक पीड़िताओं को प्राथमिकता पर मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक पीड़िताओं को प्राथमिकता पर मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक पीड़िताओं को प्राथमिकता पर मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
हापुड़। अपनों की सताई हुई तीन तलाक पीड़िताओं और हिंदू परित्यवता महिलाओं की सहायता के लिए शासन ने बड़ी पहल की है। शासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत ऐसी महिलाओं को प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी आवासीय योजना, आयुष्मान कार्ड योजना के अलावा अंत्योदय कार्ड भी प्राथमिकता के आधार पर जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शासन द्वारा फिलहाल के जिला प्रोबेशन विभाग व सभी थानों से तीन तलाक पीड़िताओं की सूची मांगी गई है।
केन्द्र और प्रदेश सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का पात्र लोग लाभ उठा रहे हैं। अब सरकार प्रधानमंत्री आवासीय योजना, आयुष्मान कार्ड योजना और यहां तक कि अन्त्योदय कार्ड योजनाओं का लाभ तीन तलाक और हिंदू परित्यवता महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर देगी। ऐसी महिलाओं को आवास के अलावा आयुष्मान योजना का पात्र बनने के बाद पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। तीन तलाक पीड़िता और परित्यक्ताओं को सहारा देने के लिए सरकार ने ये निर्णय लिया है।
योजनाओं का लाभ देने के लिए महिला कल्याण निदेशक ने कई विभागों से तीन तलाक पीड़िताओं और परित्यवता का ब्यौरा मांगा गया है। जिला प्रोबेशन विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों से ऐसी पीड़िताओं की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन
कोट -
लीगल प्रोबेशन अधिकारी डा. निशा रावत ने बताया कि तलाक पीड़िताओं की सूची प्राप्त करने के लिए संबंधित विभागों और थानों से सूची मांगने के लिए पत्र भेज दिए गए हैं। ब्यौरा प्राप्त होते ही उसे शासन को भेज दिया जाएगा।
कैंप लगाकर देंगे योजनाओं का लाभ
लीगल प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि फिलहाल शासन द्वारा सूची मांगी गई है। सूची प्राप्त होने के बाद पीड़िताओं इन योजनाओं का लाभ देेने के लिए कैंप भी लगाए जाएंगे। ताकि प्रमुखता के आधार पर उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जा सके।