फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कर्जमाफी योजना का लाभ न मिलने पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
किसानों को नहीं मिल रहा कर्ज माफी का लाभ, भाकियू ने किया हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। सरकार की ऋण माफी योजना से हजारों किसानों के वंचित रहने के विरोध में भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने हंगामा व प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बैंकों द्वारा किसानों के खातों से छेड़छाड़ की गई है, जानबूझकर उन्हें योजना से बाहर कर दिया गया। जल्द ही खामी को दुरुस्त कर किसानों को सरकार की योजना का लाभ दिलाने की मांग उठाई।
भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि सरकार की कर्ज माफी योजना में 2015 से खातों में लेनदेन न करने वाले किसानों को शामिल किया गया था। बैंकों ने बिना किसानों को सूचना दिए उनके खातों से छेड़छाड़ कर दी, जिसके चलते हजारों किसान पात्रता के दायरे से बाहर हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐसे किसान सरकारी विभागों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। गन्ना भुगतान न होने के कारण किसान पहले ही कर्ज हो गए हैं। बैंकों का कर्ज भी है, सरकार राहत देने का दावा कर रही है। लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो रहा है। बैंकों की लापरवाही के कारण उन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा है। हजारों किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर, जल्द समस्या का समाधान न कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही बैंकों की लापरवाही पर एलडीएम का घेराव किया जाएगा।

प्रदर्शन करने वालों में राजवीर सिंह भाटी, जितेंद्र नागर, राधेलाल त्यागी, रूपराम सिंह, जयकरण भाटी, सुधीर त्यागी, सुबीश त्यागी, महेंद्र त्यागी, सत्तो गुर्जर, रवि भाटी, राजेंद्र सिंह, विकास त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed