फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कोहरा रोक रहा वाहनों की रफतार, सर्दी भी पसार रही पैर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, तापमान लुढ़कने के साथ बढ़ी सर्दी
विज्ञापन

हापुड़। लगातार सर्दी अपने पैर पसार रही है। कोहरे की चादर ने भी सूरज को ढकने के प्रयास भी तेज कर दिए हैं। मंगलवार को दोपहर बाद तक सूरज आसमान में छिपा रहा। जिसके कारण लोगों ने ठिठुरन महसूस की। कोहरे के कारण नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई।

मंगलवार को सुबह से ही कोहरे का कहर जारी रहा। दिल्ली लखनऊ और मेरठ बुलंदशहर हाईवे के अलावा मुख्य मार्गों पर वाहनों के पहिये या तो थम गए या यहां वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे के कारण वाहनों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। मौसम के एकदम करवट लेने से तापमान में गिरावट आई है। सर्दी बढने से लोग शाम को जल्दी ही घर में कैद हो जा रहे हैं। मंगलवार को अपेक्षाकृत दिन में काफी ठिठुरन महसूस की गई। दोपहर बाद तक सूर्य देवता बादलों की चादर में छिपे रहे। दिन में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। जिसके कारण लोग अलाव आदि का सहारा लेकर सर्दी से छुटकारा पाते हुए नजर आए। उधर, वाहनों के लिए रात का घना कोहरा हादसों को दावत दे रहा है। कोहरे में हेड लाइट भी ठीक से काम नहीं कर पा रही है। संकेतक न होने पर सड़कों पर खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed