{"_id":"5dd5822f8ebc3e54e95ebb22","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd188698991","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारियों ने दो नील गायों को मारी गोली, रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकारियों ने दो नील गायों को मारी गोली, रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकारियों ने दो नील गायों को मारी गोली, रोष
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर में शिकारियों ने दो नील गायों को निशाना बनाकर गोली मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जंगल में शव मिलने से गुस्साएं ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों गो तस्करी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। नील गायों को भी तस्कर निशाना बना रहे हैं। बुधवार शाम को जंगल में गोली लगे नील गायों के दो शव मिले। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है, दोषियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा